28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedJMM के अध्यक्ष शिबूसोरेन मेदांता अस्पताल में कराए गए भर्ती

JMM के अध्यक्ष शिबूसोरेन मेदांता अस्पताल में कराए गए भर्ती

रांची – झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को आज सोमवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 2 दिन पहले शिबू सोरेन की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से घर में ही डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेशन में उनका इलाज किया जा रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
शनिवार को ट्वीट कर हेमंत सोरेन ने लिखा था कि शुक्रवार की रात बाबा दिशोम गुरु और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही वे हम सभी के बीच होंगे।
इससे पहले झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से पहले उनके आवास के कई कर्मचारी संक्रमित मिले थे। इसके बाद शिबू सोरेन की तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार को उन दोनों की जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दो महीने पहले चुने गए हैं राज्यसभा सांसद, नहीं ली है शपथ :
बता दें कि दो महीने पहले शिबू सोरेन राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते वे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने दिल्ली नहीं जा पाए थे।

Most Popular

Recent Comments