28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण

रामगढ़ – अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण

रामगढ़: बृहस्पतिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्ति श्री जी ने गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचल कार्यालय अंतर्गत संधारित की जाने वाली उपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी, कार्य विभाजन, स्टॉक पंजी, कैश बुक, एडवांस पंजी सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की एवं अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने राजस्व संबंधित मामलों जैसे म्यूटेशन, रजिस्ट्रेशन, अतिक्रमण सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के संबंध में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।
गोला अंचल के दौरे के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पूरे कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए पौधारोपण कर वृक्षों के महत्व का भी संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदधिकारी गोला, अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments