38.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - झारखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया सँयोजक प्रणय दुबे का निधन

देवघर – झारखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया सँयोजक प्रणय दुबे का निधन

देवघर। झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया के संयोजक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणय दुबे के असमायिक निधन से पूरा देवघर जिला कांग्रेस में शोक व्याप्त है। प्रणय दुबे की आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय की अगुवाई में शोक सभा के माध्यम से उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया। मुन्नम संजय ने कहा कि सोम्य,सरल, मृदुभाषी और असाधारण व्यक्तित्व वाले प्रणय जी पार्टी के के स्तंभ के रूप में थे। इनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के संदेश को प्रसारित कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की अहम भूमिका निभा रहे थे। जिनकी अचानक हम सबों के बीच से जाने के चलते हम सभी मकाफी मर्माहत हैं। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है जो निकट भविष्य में भर पाई असंभव है। इस दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेस जन उनके परिवार के खड़े हैं। जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। आज के शोक सभा में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय के साथ सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिप सदस्य महेंद्र यादव, सेवादल के ओम प्रकाश यादव, बृजभूषण राम, विनय दुबे, अभय बरनवाल, रंजीत बरनवाल, कन्हैया कुमार, अधीर कुमार आदि उपस्थित थे। न्यूज़ सोर्स न्यूज़ मकरान्त देवघर

Most Popular

Recent Comments