37.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया रनिया...

खूंटी – उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया रनिया प्रखण्ड का दौरा

आज उपायुक्त, श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष शेखर द्वारा संयुक्त रूप से रनिया प्रखण्ड का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रनिया व अन्य अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
इस दौरान प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विभिन्न कार्यालय के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न तरह की समस्याएं का निराकरण में मार्ग दर्शन प्रदान किया जाय।
इसके साथ ही भ्रमण कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व अन्य योजनाओं के तहत किये गए कार्यों का निरीक्षण किया गया। संचालित योजनाओं के तहत कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। इसी क्रम में तुमुदकेल ग्राम में जेएसएलपीएस के तुलसी आजीविका तसर उत्पादक समूह की सखी मण्डल के द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को विकास की गति के साथ आत्मविश्वास से बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एस. एच. जी की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सभी अपेक्षित सहयोग किये जाएंगे।
*इसी क्रम में रनिया प्रखण्ड कार्यालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।*
बैठक में मुख्य रूप से सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान पंचायत सेवक, जनसेवक, जन प्रतिनिधि व मुखिया उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाय। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों को धरातल पर उचित रूप प्रदान करने के लिए आवश्यकता है कि सभी योजनाओं व कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण किया जाय।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक, कनीय अभिंता एवं अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी को ससमय कार्य पूर्ण करने से सम्बंधित दिशा निर्देश दिये गये।
साथ ही सभी पंचायत सचिव/रोजगार सेवक को स्वीकृत आम बागवानी योजना का सफल निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मुखिया के साथ समय-समय पर बैठक की जाय। ताकि सभी कार्यों का सफल निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाओं को पूर्ण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करना हमारा अहम उद्देश्य है।

Most Popular

Recent Comments