28.1 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025
HomeLocal NewsRamgarhरामगढ़ - सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं गेल इंडिया के बीच...

रामगढ़ – सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं गेल इंडिया के बीच हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर

रामगढ़: शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, रामगढ़ एवं गेल इंडिया, रांची के बीच सीएसआर के तहत कुल 44 लाख रुपए के स्वास्थ्य संबंधित उपकरणों की खरीदारी से संबंधित एम ओ यू पर हस्ताक्षर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ की तरफ से सिविल सर्जन रामगढ़ डॉक्टर नीलम चौधरी एवं गेल इंडिया, रांची की तरफ से चीफ मैनेजर एचआर गेल इंडिया श्री अरविंद सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
गेल इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग रामगढ़ के बीच हुए एमओयू के बाद रामगढ़ जिला अंतर्गत कुल पांच हेल्थ सेंटर सदर अस्पताल छतर मांडू रामगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनगड्ढा में “ऑल इन वन डायग्नोस्टिक मशीन” स्थापित की जाएगी।
इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री राहुल वर्मा, डीएमएफटी टीम लीड जाहिद अख्तर शेख, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र, जी एम कंस्ट्रक्शन गेल इंडिया रांची श्री यू. एन सिंह, डीजीएम कंस्ट्रक्शन गेल इंडिया रांची श्री रोहित शर्मा, गेल इंडिया, रांची से श्री अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments