28.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsSahibganjसाहिबगंज - जिले के वरिये पदाधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र का किया निरीक्षण,...

साहिबगंज – जिले के वरिये पदाधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र का किया निरीक्षण, बच्चों को पिलाया पोलियो की दो बूंद

जिले भर में पल्स पोलियो उन्मूलन हेतु दिनांक 01.11.2020 से दिनांक 03.11.2020 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज से पल्स पोलियो अभियान की शरुआत हो चुकी है तथा ज़िले के सभी प्रखण्ड में विभिन्न पंचायतों तथा ग्राम में सहिया,सेविका, मेडिकल कर्मी बनाये गए पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक कि आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिला रहे हैं।
उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार आज प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडो का दौरा किया एवं वहाँ पोलियो बूथ का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के क्रम में पर्यवेक्षकों ने बूथ पर बच्चों को पोलियो की ख़ुराक़ पिलाई साथ ही कार्यरत कर्मियों को दवा पिलाने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने प्रखंड बरहरवा के पोलियो बूथ,मध्य विद्यालय रिसोड प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर, आंगनवाड़ी केन्द्र रामनगर,लोबिया पटान मिर्ज़ापुर, लालमाटी मिर्ज़ापुर , नयनटोला बरारी आदि का निरीक्षण करते हुए बच्चों को दवा पिलाया।
अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज ने बरहेट प्रखंड के विभिन्न पोलियो बूथ का जायज़ा लिया एवं कर्मियों के साथ बच्चों को दवा पिलाकर उनका प्रोत्साहना किया।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल ने भी वभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया,कार्यपालक पदाधिकारी साहिबगंज ने पतना एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजमहल ने उधवा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायज़ा लिया।
साथ ही निदेशक एनईपी मंजू रानी स्वांसी ने मिर्जाचौकी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बोरियो एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Most Popular

Recent Comments