28.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - दर्जनों कांडों का आरोपी बाबा परिहस्त गिरफ्तार

देवघर – दर्जनों कांडों का आरोपी बाबा परिहस्त गिरफ्तार

देवघर । एंकर देवघर पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। देवघर एसपी के निर्देश पर छापेमारी कर देवघर का कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवघर एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि बाबा परिहस्त पर हत्या रंगदारी मारपीट सहित 14 कांडों में अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें मुख्य रुप से चंदनमठपति और निमाज मिश्रा हत्याकांड में अभियुक्त था। देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया है कि इसके ऊपर लगातार दबिश बनाने के बाद भी यह सरेंडर नहीं कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज से गिरफ्तार कर लिया है। देवघर एसपी ने कहा है कि इसने अपने स्वीकार किए गए बयान में नगर थाना कुंडा थाना रिखिया थाना क्षेत्र में जमीन के ब्रोकर के बीच के संघर्ष को भी बताया है। इसके अलावा रंगदारी वसूलने के सारे सिस्टम को भी पुलिस के सामने रखा देवघर एसपी का कहना था कि हत्या सहित कई कांडों में अभियुक्त था। और इसकी दहशत लगातार बढ़ती जा रही थी। साल के अंत में इसकी गिरफ्तारी एक राहत भरी खबर है देवघर एसपी ने कहा है कि इससे लगातार पूछताछ जारी है। और अनुसंधान के बाद कई अहम बड़े खुलासे और भी किए जा सकते हैं इसके अलावा कई तरह के मामले का उद्भेदन भी हो सकता है।

Most Popular

Recent Comments