38.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर- जैव विविधता उद्यान, दिघरिया का ऑनलाइन उद्घाटन

देवघर- जैव विविधता उद्यान, दिघरिया का ऑनलाइन उद्घाटन

देवघर: जैव विविधता उद्यान, दिघरिया का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने सरकार के एक वर्ष पुरे हो जाने के उपलक्ष्य में रांची से ऑनलाइन उद्घाटन
किया गया। जैव विविधता उद्यान दिघरिया वर्ष 2018-19 व 2020-21 में 495 हेक्टेयर वन क्षेत्र में विकसित करते हुए बांस रोपण, जंगली आम बगान रोपण, मेडिसनल गार्डेन, लता उद्यान, औषधीय पौधे का उद्यान, कैक्टस गार्डन आदि विकसित किया गया है।
पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए यहाँ प्रकृति व्याख्या केंद्र, प्रशासनिक भवन, जलपान गृह, बांस घर, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, बैठने के लिए गजीबो का निर्माण एवं कृतिम झरने आदि विकसित किये गए हैं। इस उद्यान को जन साधारण के लिए खोलने के उपरांत स्थानीय तथा पर्यटकों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के साथ साथ उन्हें मनोरंजन स्थल भी उपलब्ध हो पायेंगे। ट्रेकिंग के लिए जंगल ट्रेल तथा अन्य उपयोगी स्थल का विकसित किये गए हैं। इस अवसर पर दिघरिया जैव विविधता उद्यान के आसपास के 14 गांवों के वन प्रबंधन समिति के बीच 585 धुवां रहित चूल्हा एवं सौर लालटेन का वितरण किया गया। उक्त सामग्री का वितरण क्षेत्रीय मुख्य वन संगरक्षक दुमका सतीश चंद्र राय, वन संगरक्षक प्रादेशिक अंचल जनार्दन प्रसाद केशरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रेमजीत आनंद, वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह ने किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments