39.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - सेवार्थ संस्थान ने नंदन पहाड़ के निकट अवस्थित स्कूल...

देवघर – सेवार्थ संस्थान ने नंदन पहाड़ के निकट अवस्थित स्कूल में एक आयोजित समारोह में किया नए साल का स्वागत

देवघर। सेवार्थ संस्थान ने नन्दन पहाड़ स्थित एक स्कूल में नये साल के स्वागत के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य और सेवार्थ के पदाधिकारियों और सदस्यों का जुटान हुआ। प्रारंभ में सेवार्थ के अध्यक्ष पवन टमकोरिया व डॉ भारतेंदु दुबे ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। सेवार्थ में नए पदाधिकारी रामसेवक सिंह’गुंजन’ (उपाध्यक्ष), प्रेम कुमार(कोषाध्यक्ष) और सर्वेश्वर प्रसाद सिंह(संगठन मंत्री बनाये गए जबकि उमाकांत सिंह और सुबोध झा सदस्य के रूप में शामिल हुए। साथ ही सेवार्थ के अध्यक्ष पवन कुमार टमकोरिया ने पूर्व वार्ड पार्षद रीता चौरसिया को सेवार्थ का संरक्षक बनाने की घोषणा की। नव मनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को बुके शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें डीके देव प्रथम, एस. डी. मिश्रा द्वितीय, सुबोध झा तृतीय, रामसेवक सिंह ‘गुंजन’ चतुर्थ, प्रमेश कुमार वर्मा पंचम और सचिन सुल्तानिया छठे स्थान पर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सर्वेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक कुमार और ऋचा की भूमिका अहम् रही जबकि विनीता मिश्रा ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा संरक्षक प्रोफेसर रामनंदन सिंह, मोतीलाल द्वारी, प्रमेश कुमार वर्मा, माया केसरी, अजित कुमार पाहुजा, अजीत केसरी, सोनी केशरी, आशा कुमारी, बजरंग सुल्तानिया, सचिन सुलतानिया, मानस झा, नेहा झा, गौतम बर्मन, निशा देवी, धीरेन्द्र सिंह, निर्मल कुमार, एस. प्रसाद, जयकिशन शर्मा, बबलू कुमार, ममता गुप्ता, आदर्श, गुड्डा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
मौके पर विशेष रूप से डॉ अशोक कुमार, तिलक सेवा समिति के हरेकृष्ण राय एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन रौशन मिश्रा ने किया।
समारोह के अंत में भेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह देव ने पवन टमकोरिया, रामसेवक गुंजन, रौशन कुमार मिश्रा आदि को मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

Most Popular

Recent Comments