39.1 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - गुणवतापूर्ण तरीके से ससमय निर्माण कार्य को पूर्ण करना हो...

देवघर – गुणवतापूर्ण तरीके से ससमय निर्माण कार्य को पूर्ण करना हो सबकी प्राथमिकता- सभापति प्राक्कलन समिति

देवघर- सोमवार को सभापति प्राक्कलन समिति दीपक बरूआ की अध्यक्षता में परिसदन देवघर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभापति एवं प्राक्कलन समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए देवघर जिला अन्तर्गत चल रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया।
इसके अलावे बैठक के दौरान देवघर जिला अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्राक्कलन एवं खर्च का ब्यौरा, उपयोगिता प्रमाण पत्र के अलावा गत तीन वर्षों से चल रही व पूर्ण हो चुके योजनाओं की विस्तृत समीक्षा प्राक्कलन समिति के सभापति व सदस्यों द्वारा किया गया। साथ हीं विभिन्न लंबित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में योजनओं को तय समय के अनुरूप गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियेां को दिया गया। वहीं समीक्षा के क्रम में चल रहे विभिन्न योजनाओं के स्थल निरीक्षण करने की बात कही गयी।
ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत माननीय सभापति व सदस्यों द्वारा योजनाओं को निरीक्षण करने के पश्चात धनबाद जिले में समिति की बैठक सुनिश्चित की गयी है।
*बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे* प्राक्कलन समिति के सदस्य श्री लंबोदर महतो, सुश्री अम्बा प्रसाद, श्री बैद्यनाथ राम, श्री नारायण दास, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, डीआरडीए डायरेक्ट श्रीमती नयनतारा कैरकेट्टा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियंता भवन लिमिटेड, देवघर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, देवघर, जिला कृषि पदाधिकारी, देवघर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, देवघर। जिला गव्य विकास पदाधिकारी, देवघर। जिला मत्स्य पदाधिकारी, देवघर। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई रूपांकण प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी., देवघर। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, देवघर। जिला कल्याण पदाधिकारी देवघर। जिला कौशल विकास पदाधिकारी, देवघर। प्राचार्य औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवघर/मधुपुर। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, देवघर। जिला खेल पदाधिकारी, देवघर। अधीक्षक उत्पाद, देवघर। जिला सहकारिता पदाधिकारी, देवघर। सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ, देवघर। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, देवघर। जिला भू संरक्षण पदाधिकारी, देवघर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Most Popular

Recent Comments