26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsRamgarh31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

रामगढ़: 31 जनवरी से 2 फरवरी तक रामगढ़ जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 31 जनवरी को रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी बूथों पर 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी एवं 1 फरवरी तथा 2 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा।इस संबंध में डीआरसीएचओ डॉ विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के पल्स पोलियो अभियान में 5 वर्ष तक के लगभग 169517 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील की है कि सभी माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से हर बार पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह बात सच है कि भारत पोलियो मुक्त है लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और फिर लौट सकता है। अपने बच्चे की सुरक्षा में कोई चूक ना होने दें। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में योगदान दें।

Most Popular

Recent Comments