35.1 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025
HomeLocal NewsDevgharदेवघर - झारखण्ड छात्र मोर्चा ने की बैठक दी पुलवामा के शहीदो...

देवघर – झारखण्ड छात्र मोर्चा ने की बैठक दी पुलवामा के शहीदो को श्रधांजलि

देवघर। रविवार को झारखंड छात्र मोर्चा के सदस्यों ने देवघर कॉलेज परिसर में एक बैठक जिला कमेटी के द्वारा रखा गया। बैठक शुरू में पहले पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर सैनिकों को झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया । उसके बाद बैठक को आरंभ किया गया जिसमें 8 मार्च को होने वाले झारखंड छात्र मोर्चा जिला सम्मेलन को कैसे सफल बनाया जाए उस पर चर्चा किया गया । इसके बारे में कई सारे बिंदुओं पर चर्चा की गयी जैसे कि बाइक रैली ,मुख्य मुख्य व्यक्तियों को सम्मानित करने ,रक्त वीरों को सम्मानित करने, झारखंडी नृत्य ,देवघर शहर में बड़ा-बड़ा बैनर होर्डिंग लगाने ,झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड छात्र मोर्चा के झंडा पूरा शहर में लगाने समेत कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। 8 मार्च को झारखंड छात्र मोर्चा एक केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो इस प्रोग्राम में शामिल होंगे। केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यम मेहरा, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सिद्धौर हादसा, सचिव बास्की कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी झारखंड छात्र मोर्चा के पदाधिकारी और देवघर शहर के मुख्य मुख्य व्यक्ति झारखंड छात्र मोर्चा सम्मेलन मैं मौजूद रहेंगे आज के इस कार्यक्रम में मौजूद झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला सचिव सौरभ झा ,जिला उपाध्यक्ष भास्कर दुबे, मधुपुर नगर अध्यक्ष उमर बंटी ,नगर अध्यक्ष दयाल चंद्रवंशी ,नगर सचिव अश्विनी कुमार, देवघर कॉलेज अध्यक्ष संजय कुमार, सचिव करण पांडे ,उपाध्यक्ष रमेश मारी ,मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण मेहरा, वार्ड अध्यक्ष फुलटन यादव ,छात्र मोर्चा नेता अमिस मिश्रा ,प्रमोद यादव, सत्संग कॉलेज अध्यक्ष अखिया सिंह ,सचिव हिमांशु रंजन ,अजय यादव उपाध्यक्ष नुनु साहब, कोषाध्यक्ष अनिकेत कुमार, कॉलेज मीडिया प्रभारी विवेक कुमार अनुज कुमार तिवारी, नंदलाल वर्णवाल ,अशोक कुमार दुबे गौरव कुमार राय ,आकाश आनंद सौरभ दुबे ,विकास कुमार, अनमोल राज शिवम कुमार, इत्यादि मौजूद थे।

Most Popular

Recent Comments