26.1 C
New Delhi
Friday, April 18, 2025
HomeLocal NewsKhuntiखूंटी - तोरपा प्रखण्ड में आम सभा का आयोजन

खूंटी – तोरपा प्रखण्ड में आम सभा का आयोजन

जिले के तोरपा प्रखंड में आम सभा का आयोजन किया गया। तोरपा एन.आर.इ.टी.पी. प्रखंड अंतर्गत स्थापित सहारा क्लस्टर, डोड़मा में तोरपा महिला संघ एवं जेएसएलपीएस के तत्वाधान से अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उपायुक्त द्वारा महिलाओं को अपने सम्बोधन में बताया गया कि महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। जिससे वो कृषि व पशुपालन सहित अन्य क्षेत्रों में भी आजीविका के साधनों से जोड़ा जा सके। साथ ही उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सखी मण्डल की दीदियों का आत्मविश्वास निश्चित ही और भी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि महिलाओं के उत्थान के लिए सभी कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक संगीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुती एस. एच. जी महिलाओं द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में ही महिलाओं ने विगत वर्ष की कार्यविवरणी प्रस्तुत की।

Most Popular

Recent Comments