26.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025
HomeLocal NewsSahibganjसाहिबगंज - राजमहल तथा उधवा में चला मास्क जांच अभियान

साहिबगंज – राजमहल तथा उधवा में चला मास्क जांच अभियान

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजमहल की अध्यक्षता में आज तीनपहाड़ बाजार में प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा राजेश एक्का की अध्यक्षता में उधवा प्रखंड के कई इलाकों में मास्क जांच अभियान चलाया गया।मास्क जांच अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दुकानदारों को मास्क लगाने एवं ग्राहकों को मास्क लगाकर आने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच अभियान के दौरान सभी लोगों से कहा कि मास्क कोरोना से बचाव का एक महत्वपूर्ण उपाय है। इसलिए मास्क लगाकर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।इस क्रम में दुकानदारों को सामाजिक दूरी का अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। ज्ञात हो कि कल दिनांक 22.04.2021 से होने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह से संबंधित जानकारी भी दी गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झारखंड सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होने बताया की स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान नियम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Most Popular

Recent Comments