34.1 C
New Delhi
Friday, April 18, 2025
HomeLocal NewsSahibganjसाहिबगंज - तालझारी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच किया गया...

साहिबगंज – तालझारी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच किया गया सूखा राशन वितरित

जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त राम निवास यादव की पहल पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में 0 से 2 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के पोषण के लिए दूध वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज बोरियो विधान सभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम की उपस्थिति में तालझारी प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के प्रभावित लोगों के बीच दूध पैकेट का वितरण किया गया।इस बीच शुभ संदेश फाउंडेशन की ओर से बोरियो विधायक श्री लोबिन हेंब्रम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी के द्वारा बाढ़ से फसल की क्षति हुए परिवारों के बीच सुखा राशन पैकेट,आलू आदि का वितरण किया गया।तालझारी प्रखंड के 100 से अधिक परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मरांडी ने बताया कि इन परिवारों का फसल बाढ़ आने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है जिनकी मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थान भी आगे बढ़ कर आए हैं।इस दौरान माननीय विधायक बोरियो लोबिन हेंब्रम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। तालझारी प्रखंड के मसकलैया पंचायत के पारासबोना गांव में लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

Most Popular

Recent Comments